आज देश को मिलेंगे 341 जांबाज, यूपी के 66 तो हरियाणा के 38 कैडेट बनेंगे अफसर

 देहरादून 
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून की पास आउट परेड आज शनिवार को होने जा रही है। पासिंग आउट परेड (पीओपी) में यूपी से सबसे ज्यादा 66 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे। उत्तराखंड के 37 जांबाज भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। आईएमए से शनिवार को 425 जेंटनमैन कैडेट्स पास आउट होंगे। इसमें 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट अपने देशों की सेना में अफसर बनेंगे। परेड की सलामी जेओसी इन सी मुख्यलय पश्चमी कमान लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह लेंगे।
 
आईएमए की ओर से शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से टॉप पर यूपी (66) रहा है। हरियाणा 38 कैडेटों के साथ दूसरे और 37 जेंटलमैन कैडेट देने वाला उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर पंजाब (32) और बिहार (29) पांचवें स्थान पर रहा। आईएमए देहरादून से इस बार दो नेपाल मूल के कैडेट पास आउट होकर भारतीय सेना में अफसर बने। 

राज्यवार कैडेटों की संख्या
उत्तर प्रदेश 66, हरियाणा 38, उत्तराखंड 37, पंजाब 32, बिहार 29, दिल्ली 18, जम्मू-कश्मीर 18, हिमाचल प्रदेश 16, महाराष्ट्र 16, राजस्थान 16, मध्य प्रदेश 14, वेस्ट बंगाल 10, झारखंड 5, मणिपुर 5, केरल 7, तेलंगाना 2, आंध प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, लद्दाख, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा के एक-एक जैंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं। ये सभी कैडेट शनिवार को पीओपी के बाद सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *