किराये के मकान से 1 लाख 63 हजार का अवैध शराब जप्त, एक गिरफ्तार

रायपुर। कोटा के गायत्री मंदिर के पास किराये के मकान में अलग-अलग 14 ब्रांडों की शराब के सरस्वती नगर पुलिस ने मुखबिर की की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। जप्त शराब की कीमत 1 लाख 63 हजार 30 रुपये बताई जा रही हैं।

सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 141 बी कोटा कालोनी गायत्री मंदिर के पास किराए के मकान में दबिश दी जहां अलग-अलग ब्रांड के 14 कार्टून में अवैध शराब रखा हुआ था। कार्टून के अंदर कुल 183 बॉटल अवैध शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 63 हजार 30 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश वाधवानी बताया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *