फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में राफेल नडाल को हराकर नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास 

नई दिल्ली
नोवाक जोकोविच ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जोवाक पुरुष एकल सेमीफाइनल में 13 बार के चैंपियन राफेल नडाल को हराकर फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल में पहुंचने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। जोकोविच रोलैंड गैरोस में नडाल को दो बार हराने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने क्ले कोर्ट पर दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ी माने जाने वाले नडाल के खिलाफ 4 घंटे में 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से जीत को दर्ज किया। 2005 में पदार्पण करने के बाद से नडाल ने क्लेकोर्ट ग्रैंड स्लैम में अपने पूरे करियर में केवल तीन मैच गंवाए हैं। स्पेनिश लीजेंड ने पेरिस में पिछले 4 खिताब जीते थे, जो उनके 20 स्लैम के कलेक्शन का हिस्सा था, जो रोजर फेडरर के बराबर था। 

यह पांचवीं बार है जब जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई है, उन्होंने 2016 में एक बार टूर्नामेंट जीता था। यह भी पहली बार है जब नडाल रोलैंड गैरोस में पहला सेट जीतने के बाद हार गए हैं। 

जोकोविच ने मैच के बाद राहत महसूस करते हुए कहा, "पहले मैं कहना चाहता हूं कि राफेल नडाल के साथ इस कोर्ट पर होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने यहां पेरिस में अब तक का सबसे बड़ा मैच खेला है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छे माहौल के साथ सबसे अच्छा मैच। "इस कोर्ट पर राफा के खिलाफ जीतने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना होगा और आज रात मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला। मुझे कैसा महसूस हो रहा है, इसे बयां करना मुश्किल है।" जोकोविच का फाइनल में सामना स्टेफानोस सितसिपास से होगा। यह जोकोविच के लिए करियर का 29वां ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा, और सितसिपास के लिए पहला। सितसिपास ने सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *