सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक तक जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन बनाएगा सड़क, हुआ भूमिपूजन

रायगढ़। सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक के बीच की सड़क के दिन अब बहुरेंगे। इस बदहाल रास्ते को बनाने का जिम्मा जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन ने उठाया है। ढाई करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 1 किलोमीटर की इस सड़क पर 7 मीटर चौड़ा कंक्रीट का निर्माण किया जाएगा। गुरूवार को इस काम का भूमिपूजन विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, कलेक्टर भीम सिंह एवं जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी की उपस्थिति में किया गया।

जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ने रायगढ़ को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएमओ तिराहे से उर्दना चौक के बीच की सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई थी। सड़क की खराब हालत के कारण यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता था। खासकर बारिश के मौसम में यहां से गुजरना बेहद मुश्किल था। जिला प्रशासन ने इस सड़क के निर्माण का जिम्मा जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को दिया। कंपनी की सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन ने सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लेते ही तत्परता से काम शुरू कर दिया हैै। इस रास्ते से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या को देखते हुए यहां कंक्रीट से बनी मजबूत सड़क बनाई जाएगी। 7 मीटर चौड़ी और 1 किलोमीटर लंबी इस सड़क की अनुमानित लागत लगभग ढाई करोड़ रुपए से अधिक है। सड़क का काम अगस्त 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरूवार को सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान नगर निगम के पूर्व सभापति सलीम नियारिया, कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज, भगवानपुर पार्षद नारायण पटेल, उर्दना पार्षद-अशोक भगत, जेएसपीएल के ई.वी.पी.- ईपीएस सुबोध कुमार सिंह, ए.वी.पी.-सिविल अजय अग्रवाल, जीएम-एडमिन कर्नल रोहिणी कुमार पाठक (रि.), जीएम- हॉर्टीकल्चर संजीव गर्ग सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *