फ्लिपकार्ट के गोदाम से 31 मोबाइल पार

रायपुर। कुल होम्स दलदलसिवनी रोड स्थित फ्लिपकार्ट सर्विसेस के गोदाम में चोरों ने धावा बोलते हुए 31 मोबाइल फोन को पार कर दिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही हैं। पंडरी पुलिस ने फ्लिपकार्ट सर्विसेस के टीम लीडर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई हैं।

शिवनगर न्यू चंगोरा भांठा निवासी फ्लिपकार्ट सर्विसेस के टीम लीडर सुमीत कुमार सिंह रोजाना की तरह कल भी गोदाम में ताला लगाकर घर आए थे और आज सुबह जब गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखने पर गोदाम के सारे सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। उन्होंने तत्काल पंडरी पुलिस को इसकी जानकारी दी और पंडरी पुलिस के आने के बाद सामानों का मिलान किया तो उसमें 31 मोबाइल फोन कम पाए गए। जिसकी जांच करने पर पता चला कि यह लगभग एक लाख रुपये से अधिक की होगी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *