एसबीआई जोनल कार्यालय के तीसरे माले मेंं लगी आग

रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक के बैरनबाजार स्थित जोनल कार्यालय के चौथे माले में शुक्रवार की सुबह आग लग गई जिस पर दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे में नियंत्रण पा लिया। इस आगजनी में कोई बड़ा नक्सान नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि बैरन बाजार स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के जोनल कार्यालय के तीसरे माले में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल वहां पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। जोनल कार्यालय के जिस माले में आग लगी वहां पर कार्यालय का कबाड़ रखा हुआ था। जिसमें पुराने अनुपयोगी सामान रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया। जोनल कार्यालय के सभी विभाग दूसरे माले में ही संचालित होते हैं चूंकि आग सुबह लगी थी उस समय आॅफिस में कार्यररत कर्मचारियों और अधिकारियों के आने की शुरूआत ही हुई थी। आगजनी के दौरान पुलिस ने पूरे परिसर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया था और किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। इस वजह से कर्मचारियों और अधिकारियों को अंदर जाने के इंतजार करना पड़ा।

आग पर नियंत्रण पाने के बाद कर्मचारी और अधिकारी अपने विभग में पहुंचे और काम की शुरूआत की। इस परिसर में बैंक की शाखा भी संचालित है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *