ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर। ईंट लेने मोपका जा रही ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर पलट जाने के कारण इलाज एक मजूदर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसका इलाज सिम्स किया जा रहा हैं। सरकंडा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

दयालबंद निवासी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ईंट भट्ठे का संचालन करता है और गुरुवार की सुबह नौ बजे उन्होंने ट्रैक्टर लेकर श्रमिकों को ईंट लेने के लिए मोपका के कुटीपारा भेजा था। ड्राइवर ट्रेक्टर लेकर निकलने के बाद से ही तेजी से वाहन चला रहा था। मोपका के पास नदी को पार करने के बाद उसने उबड़-खाबड़ रास्तें में गति और बढ़ा दी थी। इससे ट्रैक्टर का इंजन और ट्राली पलट गया। इससे ट्राली में बैठे श्रमिक मस्तूरी क्षेत्र के लावर निवासी अर्स्ण कैवर्त (19) व शरद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर का चालक वहां से भाग निकला। ट्रैक्टर में सवार रामायण मरकाम और हरीश ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। सिम्स में डाक्टरों ने अर्स्ण को मृत घोषित कर दिया। वहीं शरद को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना महेंद्र ने सरकंडा पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *