पत्नी को कॉलगर्ल बताकर पोर्न ग्रुप में फोटो किया वायरल 

 मेरठ 
 मेरठ में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को कॉलगर्ल बताकर उसके फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। कुछ पोर्न ग्रुप में भी फोटो शेयर कर दिया। परेशान पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम अजराड़ा के आरोपी युवक का शादी के बाद से ही पत्नी से घरेलू विवाद था। इस पर युवती चार अक्तूबर 2019 से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने पूर्व में फेसबुक पर फोटो वायरल किए। पुलिस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में समझौते के लिए बातचीत हुई। इसके बाद युवती को उसका पति अपने घर ले गया। युवती का कहना है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट शुरू हुई और घर से उसे निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि अब पति उसके फोटो सोशल मीडिया में कॉलगर्ल बताकर वायरल कर रहा है। इससे उसकी और पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। पीड़िता ने मुंडाली थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *