नकली बीज मामले में 5 अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया

खंडवा
 मध्यप्रदेश  में भ्रष्टाचार अधिकारियों  पर कार्रवाई जारी है। दरअसल नकली बीज तैयार कर बेचने के मामले में कृषि विभाग ने 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में कमल पटेलने मंत्रालय में बैठक कर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि खाद बीज के मामले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल खंडवा में बड़े पैमाने पर नकली बीज कारोबार की शिकायत सामने आ रही है। जिसके बाद इंदौर की टीम  भेजकर मामले की जांच करवाई जा रही थी। जांच में राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था से जुड़े पांच अधिकारी को नकली बीज तैयार कर बेचने के मामले में दोषी पाया गया है। इसमें सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सुरेश कुमार, अखिलेश चौहान, जयंत कुल्हारे, राजाराम बडोले, पीपी सिंह को जिम्मेदार मान का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मंत्री ने मंत्रालय में बैठक के दौरान कहा कि खाद बीज मामले में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी शिकायत मिले, कार्रवाई की जाए। अधिकारी किसी भी स्तर के हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

बता दे कि कृषि विभाग को किसानों से लगातार बीच की गड़बड़ी के मामले में जानकारी मिल रही थी। नकली बीज कारोबार के मामले में लगातार आ रही शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस मामले में इंदौर से कृषि विभाग ने टीम भेजकर नकली बीज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *