मारक मंहगाई पर कांग्रेस का प्रांतव्यापी प्रदर्शन

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन

भोपाल

डीजल ,पेट्रोल एवं रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया । इस  अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह  ,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह,प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता,विभा पटैल,आनंद तारण, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा ,आशिफ जकी,राजकुमार सिंह,भारती बाथम,भोपाल जिले के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

सभी कार्यकर्ता हाथ में मंहगाई के खिलाफ नारे लगा रहे थे ।पेट्रोल चार महीने में ही 91रुपये से 105रुपये पहुंच गया है ।दाल और खाने के तेल भी सेंचुरियां मार रहे हैं।आलू प्याज भी डेढ़ गुने थामों पर हैं।गरीब को मोदी सरकार ने निचोड़ डाला है।

इसी तारतम्य मे प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ती मंहगाई को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *