बांका मदरसा ब्लास्ट: मांझी ने बीजेपी को दी सलाह, भाजपा ने कहा- आतंक का नहीं होता कोई धर्म

 पटना 
पूर्व मुख्यमंत्री और हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बांका मदरसा बम ब्लास्ट को लेकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। इधर, भाजपा नेता भी मांझी पर पलटवार किया है। एनडीए का अंग रहते हुए दोनों पार्टियों की ओर से एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने से सियासी गलियारे में हलचल है। 

मांझी ने गुरुवार को ट्वीट किया है कि गरीब दलित जब आगे बढ़े तो नक्सली, गरीब मुसलमान जब मदरसे में पढ़े तो आतंकी, भाई साहब ऐसी मानसिकता से बाहर निकलिए। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बांका में हुए बम विस्फोट की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *