शाहपुर में पागल हाथी ने पांच घंटे तक मचाया उत्पात

 आरा 
भोजपुर के शाहपुर दियारे में गुरुवार को एक पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी तीन अलग-अलग गांवों में घूम-घूमकर तांडव मचाता रहा। इस दौरान पागल हाथी ने एक अधेड़ को पटक दिया। उसे अपने पैर से भी कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। 

वहीं हाथी ने एक मवेशी को भी सूंड में लपेट कर उछाल दिया। इस दौरान हाथी ने दर्जनों पेड़ पौधों को उखाड़ दिया। साथ ही खेत में लगी सब्जी सहित अन्य फसलों को रौंद दिया। इस कारण इलाके में अफरातफरी और भगदड़ मची रही। करीब पांच घंटे बाद किसी तरह हाथी को काबू में किया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *