भोजपुरी स्‍टॉर खेसारी लाल यादव की बढ़ सकती है मुश्किल 

 पटना  
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ किसी एड या पैसे के मामले को लेकर शिकायत की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर खेसारी लाल यादव से भी बात की है। माना जा रहा है कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *