दिल्‍ली में मना लालू यादव का बर्थडे 

  पटना 
राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्‍मदिन गुरुवार की रात दिल्‍ली में उनकी बेटी मीसा भारती के घर मनाया गया। लालू ने बेटी के घर केक काटा। इस दौरान लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। परिवार के सदस्‍यों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर साधारण तरीके से लालू यादव का बर्थडे सेलीब्रेट किया। तस्‍वीरों में लालू यादव का परिवार इस मौके को खूब एन्‍ज्वाय करता नज़र आ रहा है। 

बाद में बर्थडे की कुछ तस्‍वीरें शेयर करते हुए बेटी मीसा भारती ने एक ट्वीट के जरिए भी पिता को 74 वें जन्‍मदिन की बधाई दी। मीसा ने अपने भावुक संदेश में लिखा- 'पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां है! Happy Birthday Papa!' अपनी पोस्‍ट में मीसा जो तस्‍वीरें शेयर कीं उनमें से एक में वह अपने पिता लालू यादव को केक खिलाती नज़र आ रही हैं। एक अन्‍य तस्‍वीर में राबड़ी देवी, लालू यादव को केक खिलाती दिख रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *