न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कौन खेले ईशांत या सिराज?

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज में से किसी जगह मिलनी चाहिए, इस पर लगातार बहस जारी है। ईशांत की गैरमौजूदगी में सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी और कई क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि फाइनल में भी सिराज को ही मौका मिलना चाहिए। वहीं टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह भी चाहते हैं कि प्लेइंग XI में सिराज को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे की खास वजह भी बताई है।
 
उन्होंने कहा, 'अगर मैं कप्तान हूं तो मैं तीन तेज गेंदबाजों को खिलाऊंगा, तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी निश्चित होंगे। इस फाइनल में मैं ईशांत शर्मा के बजाय मोहम्मद सिराज को लेना चाहूंगा।' उन्होंने कहा, 'ईशांत शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन इस मैच के लिए मेरी पसंद सिराज हैं, जिन्होंने पिछले दो साल में शानदार सुधार दिखाया है।' हरभजन मानते हैं कि खिलाड़ी की मौजूदा फॉर्म को हमेशा देखा जाना चाहिए और इस हिसाब से सिराज को देखा जाना चाहिए, जिनके ब्रिसबेन में पांच विकेट भारत की सीरीज जीत में काफी अहम रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *