42 साल के दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर शाहिद कपूर ने जताया दुख 

 मुंबई 
दिग्गज मुक्केबाज डिंको सिंह का 42 साल की उम्र में गुरुवार को लिवर कैंसर से निधन हो गया। 2017 से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। डिंको सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में शाहिद कपूर ने भी दिवंगत मुक्केबाज को श्रद्धाजंलि दी।

ट्वीट में क्या लिखा
शाहिद कपूर ने ट्वीट किया कि ‘पद्मश्री डिंको सिंह बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक थे। एक अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी जिन्होंने कई बार देश का नाम ऊंचा किया। वह हमेशा युवाओं के प्रेरणा रहेंगे। उनके परिवार वालों के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।‘
 
डिंको सिंह पर करना चाहते थे बायोपिक
2019 में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास डिंको सिंह पर फिल्म बनाने के अधिकार हैं। हालांकि उस पर अभी तक काम नहीं शुरू हुआ है। उन्होंने कहा था कि ‘मेरे पास डिंको सिंह के अधिकार हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं बनाना चाहता हूं और बनाऊंगा लेकिन मुझे नहीं पता कि आगे मैं क्या करने वाला हूं।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *