शेयर बाजार में 358 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी उछाल

मुंबई

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.83 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो. इचर मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, यूपीएल और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, मेटल बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया शामिल हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *