दिल्ली की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान धूलभरी आंधी के बावजूद शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूलभरी आंधी से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से अगले कुछ दिनों में पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली सबसे गर्म थी और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि इस साल का अधिकतम तापमान था। 9 जून को नजफगढ़ और पीतांपुर में तापमान 44.1 और 44.3 तक पहुंच गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *