जूनो पहुंचा गेनिमीड के 645 मील निकट, पृथ्वी को भेजीं रोचक तस्वीरें

वाशिंगटन
नासा का अंतरिक्ष यान जूनो बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा गेनिमीड के निकट से गुजरा और वहां की रोचक तस्वीरें पृथ्वी पर भेजीं। गेनिमीड हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा माना जाता है। यह बृहस्पति के 79 चंद्रमा में से एक है।

अपने मिशन के दौरान जूनो गेनिमीड के 645 मील निकट से गुजरा। इसकी दो तस्वीरें मंगलवार को नासा ने जारी की। जिनमें गेनीमेड पर मौजूद क्रिएटर टेक्टॉनिक फॉल्ट और कई गहरे भौगोलिक क्षेत्र नजर आ रहे हैं।

जूनो मिशन की निगरानी टीम का नेतृत्व कर रही हाइडी बेकर ने बताया कि जूनो और जानकारियां भेजता रहेगा। डाटा 'जूपिटर आईज एक्सप्लोरर' यानी 'जूस' यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के 2022 में भेजे जाने वाले मिशन में भी काम आएगा।

जूस मिशन गेनिमीड यूरोपा और कैलिस्टो नामक बृहस्पति के तीन बड़े चंद्रमाओं के निकट से गुजरेगा। इसके 2025 में गेनिमीड तक पहुंचने की उम्मीद है। नासा का एक अन्य मिशन यूरोपा कैलिपर इसी दशक के आखिर में लांच होगा। इसका काम यूरोपा में जीवन की संभावना तलाशना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *