दिल्ली को संवारने का मास्टर प्लान- राजधानी में एक ही जगह मिलेगी पढ़ाई से लेकर रहने की सुविधा 

 नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली आने वाले समय में कैसी होगी, इसका खाका दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए ‘मास्टर प्लान 2041’ में पेश किया है। इसमें कामकाजी युवाओं को सस्ती दरों पर छोटे मकान और किराये का घर देने की तैयारी है तो काम करने के लिए बेहतर जगह भी मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। एजुकेशन हब और वर्किंग हॉस्टल बनाने की बात भी है।

युवा आबादी पर ध्यान
मास्टर प्लान के मुताबिक, 2041 में दिल्ली की आबादी 2.90 करोड़ के करीब होगी। उस समय दिल्ली की औसत आयु भी 35 साल की होगी। कार्य करने वाली आबादी का एक बड़ा हिस्सा इसी आयु वर्ग से होगा। प्राधिकरण ने मास्टर प्लान में इसका विशेष ध्यान रखा एजुकेशन हब बनाने की बात है जिससे एक ही जगह पढ़ाई से लेकर रहने की व्यवस्था होगी। नौकरी पाने के बाद वह घर खरीद नहीं सकता है तो उसके लिए सस्ती दरों पर किराये के घर भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। यही नहीं मिश्रित कार्यस्थल (को वर्किंग स्पेस) की बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *