संयुक्त कलेक्टर पाण्डेय होंगे कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार ने संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय को कोविड-19 टीकाकरण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु शासकीय व्यवस्था के तहत अन्त्योदय, बी.पी.एल.. फ्रंटलाईन वर्कर तथा ए.पी.एल श्रेणी के हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित अनुपात में प्राथमिकता देते हुये कोविड-19 टीकाकरण कार्य कराया जाना है। इसके लिए रायपुर जिला अन्तर्गत सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण हेतु केन्द्र स्थापित किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *