बंगाल के पूर्व क्रिकेटर रवि बनर्जी का 72 साल की उम्र में निधन

कोलकाता
बंगाल के पूर्व क्रिकेटर रवि बनर्जी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। बंगाल क्रिकेट संघ ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बंगाल क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा, 'बनर्जी हाल ही में कोरोना से उबर गए थे लेकिन दिल की बीमारी के कारण उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका नियमित डायलिसिस भी होता था। उन्हें आज तड़के आखिरी सांस ली।' कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार को संघ की ओर से शोक संदेश भेजा है। बनर्जी 1969-70 से 1974-75 के बीच बंगाल के लिए दस प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *