प्रियंका चोपड़ा ने जेठ द्वारा दिए गए गिफ्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया शेयर

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपना डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. प्रियंका अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी एंजॉय करती हैं. इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. प्रियंका के जेठ जो जोनास ने उन्हें खास तोहफा देकर खुश कर दिया है.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ द्वारा दिए गए गिफ्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. जो ने प्रियंका को एक गुडी बैग दिया है. इस बैग पर प्रियंका के नाम के शुरुआती अक्षर पीसीजे लिखा हुआ है. यह गुडी इटैलियन फुटवियर ब्रांड का है. प्रियंका ने गुडी बैग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जो जोनस इस बेहतीरीन गुडीज के लिए शुक्रिया.' आपको बता दें प्रियंका इन दिनों भारत के लिए कोविड फंड जुटाने में लगी हुई हैं. एक्ट्रेस भारत में चल रही कोरोना वायरस की स्थिती पर लगातार नजर रख रही हैं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया था कि वह 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपए इकट्ठा करने में सफल हो गए हैं. इसके आगे एक स्टोरी में लिखा कि ‘इकट्ठे हुए फंड से 500 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं. इसके अलावा बताया कि 10 वैक्सिनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का जुगाड़ हो गया है. इससे 6 हजार लोगों को वैक्सिनेशन हो जाएगा'. इसके साथ ही प्रियंका ने एक थैंक यू नोट भी लिखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *