कोरोना: तीन महीने बाद 500 से कम हुए नए केस, MP में 36 मौतें

भोपाल
कोरोना का संक्रमण मप्र में अब शून्यता की ओर है। तीन महीने बाद नए मामलों की संख्या अब पांच सौ से कम हो गई है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में जांचे गए 77110 सेंपल की जांच में 0.5 फीसदी यानि 453 नए मरीज मिले हैं। अलीराजपुर प्रदेश का पहला जिला है जो दूसरी लहर के बाद कोरोना मुक्त हुआ है। यहां बीते 8 दिनों से एक भी नया मरीज नहीं मिला और न ही एक भी एक्टिव केस है। बुरहानपुर और छतरपुर जिलों में मात्र 8-8 एक्टिव केस बचे हैं। अफसरों की मानें तो ये जिले जल्द कोरोना से मुक्त हो सकते हैं।

आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 10 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। अलीराजपुर, भिंड़, दतिया, डिंडोरी, गुना, हरदा, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और टीकमगढ़ में एक भी नया केस नहीं मिला। अशोकनगर, देवास, कटनी, खंडवा, मुरैना, निवाड़ी में सिर्फ एक-एक नया मरीज मिला।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश के 19 जिलों में 36 कोरोना मरीजों की मौतें हुई। सबसे ज्यादा 5 संक्रमित सागर जिले में मरे जबकि रतलाम, जबलपुर, इंदौर में 3-3, रीवा, राजगढ़, झाबुआ, ग्वालियर, भोपाल,बैतूल, आगर-मालवा  में 2-2, शाजापुर, सतना, रायसेन, पन्ना, मंडला, खरगोन, होशंगाबाद, अनूपपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *