छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन, दो दिन में 16 हजार से ज्यादा लोगों ने किया आॅनलाइन पंजीयन

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए आॅनलाइन पंजीयन प्रारम्भ होने के दो दिन में ही 16 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए आॅनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक आॅनलाइन पंजीयन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *