मनोज बाजपेयी की ‘रे’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों ‘द फैमिली मैन’ में अपने धांसू अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज में दमदार एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना दिया है. यूं तो मनोज ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है लेकिन दो पार्ट में ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में खुफिया विभाग में काम करने वालों की जिंदगी  बड़े ही संजीदगी से पर्दे पर उतारी है. मनोज अब एक दूसरे वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. एक्टर की अपकमिंग वेब सीरीज ‘रे’ (Ray) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनोज की एक्टिंग से सजी ये सीरीज भी धमाल करने वाली हैं.

हिंदी वेब सीरीज ‘रे ’(Ray) में मनोज बाजपेयी के साथ गजराज राव, के के मेनन भी नजर आएंगे. इस वेब सीरीज के डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी , वसन बाला, अभिषेक चौबे हैं.

अपनी इस वेब सीरीज के बारे में मनोज बाजपेयी ने इंस्टग्राम पर भी जानकारी दी है.
इंस्टाग्राम पर ‘रे’ का पोस्टर शेयर कर मनोज बाजपेयी ने लिखा ‘विरासत जारी है. Ray का 25 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमीयर’. इस पर एक फैंस ने खुश होते हुए लिखा कि ‘इंतजार रहेगा सर’, दूसरे ने लिखा ‘आप हमेशा की तरह कमाल करने वाले हैं’, तीसरे ने लिखा ‘फैमिली मैन 2 के बाद इसे देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं’. इसके अलावा एक फैन ने लिखा कि ‘इसे सिर्फ आपकी खातिर देखने वाला हूं’.

बता दे कि ‘रे’ में सत्यजीत रे की चार कहानियां दिखाई जाएंगी. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा गजराज राव, श्वेता बसु प्रसाद, के के मेनन जैसे स्टार भी हैं. इसके बारे में नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर बताया कि मनोज बाजपेयी अब उनकी एक सीरीज में नजर आएंगे. हमे अच्छा लग रहा है कि आप इस फैमिली का हिस्सा हैं मैन. इस पर मनोज ने भी रिप्लाई देते हुए लिखा कि वह भी इसका पार्ट होने पर खुशी महसूस कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *