SDM लेंगे कोरोना से अनाथ बच्चों की संपत्ति की जानकारी

भोपाल
कोरोना की दूसरी लहर में अनाथ हुए बच्चों के माता-पिता की संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिए खरगोन कलेक्टर ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) की ड्यूटी तय की है। कलेक्टर अनुग्रह पी. ने सभी राजस्व अनुविभागों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की कोविड-19 के संक्रमण के इलाज के बाद या दौरान मृत्यु हुई है। उनके बच्चों के घर पहुँचकर उनसे पूरी जानकारी लें। साथ ही उनके भविष्य के बारे में बात करें।

 कलेक्टर ने कहा है कि एसडीएम ये भी जानकारी लें कि उनके पिता की संपत्ति क्या-क्या थी ? उन संपत्तियों पर कोई और हक न तय कर ले, इसलिए नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करें। इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी ऐसी सूची सभी एसडीएम और डीपीसी व डीईओ को भी प्रदान देंगी ताकि डीपीसी और डीईओ ऐसे बच्चों की शासकीय या निजी स्कूलों में प्रवेश से संबंधित तैयारी पूरी करा सकें।

कलेक्टर ने अनाथ बच्चों को आवश्यक सहयोग करने के उद्देश्य से सभी एसडीएम से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों के दानदाताओं को तैयार करें। ऐसे बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा 4-4 लाख और कम से कम 2-2 लाख रुपए की फिक्स डिपाजिट बनाई जा सकती है। यह राशि ऐसे बच्चों की शिक्षा और विवाह में काम लाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *