मानसून के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है साउथ-वेस्ट मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही यूपी, बिहार और एमपी पहुंच जाएगा। फिलहाल मानसून अभी नार्थ ईस्ट में हैं और इस वक्त देश के पूर्वोत्तर के राज्य झमाझम बारिश का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून नार्मल स्पीड से आगे बढ़ रहा है। तो वहीं आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है और उत्‍तर-पश्चिम भारत में ज्‍यादातर जगहों पर कड़ी धूप देखने को मिलेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले 4 दिनों तक मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है, इसलिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट के बाद महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

10 जून से भारी बारिश की आशंका 
10 जून से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, यूपी, एमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु ,असम, मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं राजस्थान, गुजरात में हल्की बारिश संभव है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *