बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 सुलतानपुर 
सुलतानपुर के कादीपुर सड़क मार्ग पर देर रात घर लौट रहे व्यक्ति की कनपटी पर गोली मारकर  हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पौधनरामपुर निवासी जितेंद्र  पिंटू सिंह सुत राजाराम सिंह  के रूप में हुई। पिंटू उर्फ जितेंद्र अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से प्रतिदिन एक ही समय रात्रि में अकेले आता जाता था। सोमवार की देर रात करीब पौने 11 बजे वह रघुवीर नगर पहुंचा था। तभी बाइक सवार कुछ लोगों ने पिंटू को ओवरटेक कर  बाइक को रुकवा लिया।बदमाशों ने युवक की कनपटी में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। भीड़ ने एम्बुलेंस और पुलिस को घेर लिया। तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। रात्रि डेढ़ बजे तक बवाल चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *