देश के अन्‍य राज्‍यों की तरह बिहार में कल से कैसा होगा लॉकडाउन 

पटना
देश के अन्‍य राज्‍यों की तरह बिहार में भी कोरोना संक्रमण अब काबू में आ रहा है। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। ऐसे में आज लॉकडाउन-4 का अंतिम दिन है। सबकी निगाहें आज होने वाली आपदा प्रबंध समूह की बैठक पर टिकी हैं जिसमें तय होगा कि कल से बिहार में क्‍या खुलेगा और क्‍या नहीं। बैठक के बाद गृह विभाग लॉकडाउन-5 को लेकर आदेश जारी करेगा, जो नौ जून से प्रभावी होगा। 

सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश ने इस बारे में बिहार के सभी जिले के जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया है। इसी के आधार पर कहा जा रहा है कि आठ जून के बाद बिहार में लॉकडाउन को तो विस्‍तार दिया जा सकता है लेकिन यह एक तरह से अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत भी होगी। कई पाबंदियां खत्‍म होंगी और छूट मिलेगी लेकिन इसके साथ ही सभी जिले के जिलाधिकारियों को सख्ती बरतने का अधिकार भी दिया जाएगा। डीएम कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपने इलाके में सख्ती बरतने के साथ धारा 144 के साथ लॉकडाउन जैसा नियम लागू कर सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *