वृद्ध मादा बाघ की मृत्यु

 भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल की एक मादा वृद्ध बाघ 'कमलेश' की रविवार शाम मृत्यु हो गई है। इसकी आयु लगभग 13 साल थी। इंदौर जू से इस मादा बाघ को 9 मार्च, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।

संचालक वन विहार अजय कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध बाघ एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अस्वस्थ थी। चिकित्सकों द्वारा बाघ के स्वास्थ्य पर नजर रखकर इलाज किया गया, पर वृद्धावस्था के कारण स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका।

मृत वृद्ध बाघ कमलेश का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दाह वन विहार के अधिकारियों, चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *