भाजयुमो सरगुजा के जिला मंत्री बनाए गए अनिश यादव

अंबिकापुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिला मंत्री युवा नेता अनिश यादव को बनाया गया है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू एवं भाजयूमो जिला अध्यक्ष सरगुजा विश्व विजय सिंह तोमर की सहमति से प्रदेश में छात्र राजनीति एवं एक्टिव युवा नेता अनिश यादव को भाजयुमो  जिला मंत्री बनाए जाने पर मैनपाट के कार्यकतार्ओं में हर्ष है। अनिश यादव पूर्व में छतीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक कॉलेज दुर्गा महाविद्यालय से छात्र संघ कॉलेज चुनाव भी जीत कर आए। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर के महानगर सह मंत्री एवं प्रदेश के टीम में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *