शाहिद कपूर ने पत्नी को दिया इतना प्यारा सरप्राइज, मीरा बोल पड़ीं- आई लव यू

शाहिद कपूर बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता हैं जिन्होंने अपने चार्म से फैंस को दीवाना बनाया है। उन्होंने पर्दे पर एक्शन और गंभीर किरदार निभाकर भी फैंस के सामने अपनी काबिलियत साबित की है। फैंस तो शाहिद को हर अंदाज में पसंद करते हैं लेकिन उनका रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। इसकी एक वजह ये भी है कि असल जिंदगी में भी शाहिद बेहद रोमांटिक हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा से बेहद प्यार करते हैं। वहीं  मीरा भी शाहिद पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में शाहिद ने यूं ही मीरा को सरप्राइज करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पति से अचानक मिले इस सरप्राइज से मीरा काफी खुश हो गईं और उन्होंने फौरन इंस्टाग्राम पर इस प्यारे से पल की तस्वीर साझा कर दी। उन्होंने शाहिद के दिए खूबसूरत गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस तरह से तुम मेरा दिल जीत लेते हो, शाहिद कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *