NSUI के पूर्व सदस्य की जिला अध्यक्ष विजय रजक ने की पिटाई

जबलपुर
 कांग्रेस छात्र संगठन NSUI के जबलपुर जिला अध्यक्ष  विजय रजक ने ब्लैकमेलर  की सरेराह पिटाई कर दी। ब्लैकमेलर आरोपी अंशुल सिंह कुछ दिन पहले तक संगठन का ही सदस्य था लेकिन कुछ अवैध गतिविधियों के चलते संगठन ने उसे निष्काषित कर दिया था। उसके बाद भी आरोपी अंशुल NSUI के नाम पर दादागिरी दिखाता रहा। मामले की जानकारी लगने पर NSUI के जिला अध्यक्ष ने आरोपी की पिटाई कर दी और उसे सिविल लाइन थाने के हवाले कर दिया।

आरोप है कि आरोपी अंशुल सिंह कॉलेज और विश्वविद्यालयों के प्रॉफेसरों को NSUI के नाम पर आंदोलन करने की धमकी देता था और इसी की बदौलत वो उनसे अवैध वसूली भी करता था। बताया जाता है कि बीते 2021 में अंशुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में ज्ञापन भी सौंपा था। इन्हीं सब कारणों से उसे NSUI से निष्काषित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उसकी दादागिरी चलती रही। और NSUI के दम पर वो अवैध काम करता रहा।

इन सब के बीच NSUI के जिला अध्यक्ष विजय रजक ने आरोपी अंशुल की पिटाई कर दी साथ ही उसे सिविल लाइंस पुलिस थाने के हवाले भी कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *