छोटे दुकानदार कर रहे है कानून का सम्मान धन्ना सेठ नही आ रहे बाज

जौरा
जौरा नगर में अन लॉक प्रक्रिया के प्रशासन द्वारा लेफ्ट राइट के नियम की धज्जियाँ कुछ दुकानदार जम कर उड़ा रहे है छोटे दुकानदार इन नियमो का पालन कर रहे है लेकिन कुछ दुकानदार बाज नही आ रहे है.

जनता कर्फ्यू से हौसले बुलंद
जौरा नगर में कुछ दुकानदारो ने जनता कर्फ्यू में जमकर दुकानदारी की थी ऐसे दुकानदारो ने पुलिस और प्रशासन के सामने चोर सिपाही का खेल जमकर खेला था जिस से ऐसे दुकानदारो के अभी भी हौसले बुलंद है जो जमकर अभी भी कानून की धज्जियां उड़ा रहे है.

 कुछ दुकानदार खोल रहे है दोनों साइडों की दुकानें
प्रशासन द्वारा लेफ्ट राइट के बनाए नियम को जौरा नगर के कुछ दुकानदार न मानकर दोनों साइड की दुकानें खोल रहे हैं जौरा के बाजार में बाजार खुलते ही ग्रामीण टूट पड़े है जिसमें ग्राहक एवं दुकानदार भी ना के बराबर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं प्रशासन द्वारा कई बार गाड़ीयों से चक्कर लगाकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है परंतु ग्राहक एवं दुकानदारों को अनाउंसमेंट से कोई मतलब नहीं है क्योंकि प्रशासन सख्ती से कार्यवाही नहीं कर रहा बाजार में आलम यह है कि कुछ दुकानदारों को छोड़कर ऐसे दुकानदार जिन्होंने जनता कर्फ्यू में जमकर दुकानदारी की थी ऐसे दुकानदार दुकान खोल रहे हैं तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाए जाना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *