निम्न दाब, उच्च दाब एवं कृषि पंप कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

मुरैना
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में निम्न दाब, उच्च दाब एवं कृषि पंप कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की है गयी। कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मैदानी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिजली कनेक्शन के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही नवीन कनेक्शन के आवेदन अतिशीघ्र नियमानुसार स्वीकृत कर उपभोक्ताओं के घर, दुकानों एवं खेतों में बिजली पहुचाएँ।

कंपनी ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के साथ-साथ मौजूदा कनेक्शन के भार में वृद्धि एवं कमी के लिए बिजली कंपनी के आवेदन करना होगा।

कंपनी ने कहा है कि पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण केन्द्र, जोन कार्यालय में यदि ग्रामीण क्षेत्र से कोई व्यक्ति नवीन बिजली कनेक्शन अथवा कनेक्शन में भार वृद्धि, कमी के लिए आता है तो संबंधित वितरण केन्द्र, जोन प्रभारी संबंधित व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से नवीन प्रक्रिया अथवा कंपनी के पोर्टल के माध्यम से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *