यूपी में आज से महिलाओं के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल पिंक बूथ 

 लखनऊ 
यूपी के सभी जिलों में आज से महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल पिंक बूथ शुरू होगा। राज्य सरकार ने जिलों को निर्देशित किया है कि कम से कम दो महिला विशेष बूथ के साथ ड्राइव शुरू करें,जहां एक बूथ 18 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए होगा, वहीं दूसरा 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगा। योगी सरकार ने इन बूथों को जिला महिला अस्पतालों या जिला संयुक्त अस्पताल में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार के आदेशानुसार तहसीलों में भी ऐसे शिविर लगाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में कहा कि प्रदेश की विशाल आबादी को देखते हुए हमें कोविड वैक्सीनेशन को और तेज करना होगा। जिलेवार रणनीति बनाई जाए। वैक्सीन का अभाव नहीं है। भारत सरकार के सहयोग से कई नए वैक्सीन विकल्प भी जल्द ही उपलब्ध होंगे। जून में एक करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य है। जुलाई में इस लक्ष्य को तीन गुना तक विस्तार दिया जाना चाहिए। इसके लिए एक लाख अतिरिक्त वैक्सीनेटर तैयार किए जाएं। नर्सिंग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करें, अन्य विकल्प भी तलाशें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *