बेंगलुरु में बच्चे की हत्या कर रायपुर में छिपे तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर
बेंगलुरु में मासूम के अपहरण के बाद हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। शहर के टिकरापारा  इलाके में तीनों आरोपी छिपे हुए थे। रायपुर एसएसपी की विशेष टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु हेपागुड़ा थाना इलाके में शुक्रवार को मासूम का अपहरण हुआ था,बड़े कारोबारियों का बेटा क्रिकेट मैदान खेलने गया था आरोपियों ने वहीं से ही उसका अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने 25 लाख की फिरौती मांगी थी। वहीं तय समय में डिमांड पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने मासूम की हत्या कर दी। वहीं मामले की जांच में जुटी बेंगलुरु पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में पता चलते ही रायपुर पहुंची। यहां रायपुर एसएसपी की विशेष टीम ने बेंगलुरु पुलिस के साथ टिकरापारा इलाके में दबिश दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद नोशाद को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट वारंट के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर बेंगलुरु रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *