15 जून से होंगे हिंदी विश्वविद्यालय के एग्जाम

भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबिल जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार ये सभी परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम से होंगी। जारी टाइम-टेबिल के अनुसार परीक्षाएं 15 से 22 जून तक आयोजित की जाएंगी। उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि 22 से 24 जून है।  बीएड (शिक्षाशास्त्र), चौथा सेमेस्टर, बीएफए (चित्रकला), आठवां सेमेस्टर, स्नातक प्रबंधन (बीबीए) छठवां सेमेस्टर, स्नातक मत्यस्की (बीएससी) छठवां सेमेस्टर, बीलिबआई साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) एक वर्षीय की परीक्षाएं 18 जून से 25 जून तक होंगी। उत्तर पुस्तिकाएं 25 से 30 जून तक जमा होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *