मोबाइल पर हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की काट ली अपनी गर्दन

 बक्सर 
मोबाइल पर पनपे प्रेम में प्रेमिका से मिलने के लिए किशनगंज से प्रेमी शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव पहुंच गया। जहां पर कथित तौर पर प्रेमिका ने प्रेमी को जहर पिला दिया। जहर पी लेने के बाद प्रेमी ने स्वयं अपना गला काट लिया। जख्मी अवस्था में प्रेमी गांव के बाहर तड़प रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, किशनगंज के विरेंद्र झा के पुत्र अक्षय कुमार का प्रेम मोबाइल के माध्यम से बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमडीहा के एक युवती के साथ हुआ था। 

प्रेमी के मुताबिक युवती के बुलावे पर शनिवार को उससे मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। जहां पर युवती ने उसे जहर पिला दिया गया। प्रेमिका के व्यवहार से दुखित युवक ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। युवक जख्मी अवस्था में गांव के बाहर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस ने युवक के परिजनों को दी। परिजन बक्सर के लिए निकल चुके हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *