आम आदमी पार्टी ने भी महंगाई के खिलाफ दिया धरना

रायपुर
आम आदमी पार्टी प्रदेश ईकाई की ओर से आज राजधानी में मुन्ना बिसेन ने अपने घर पर अपने परिवार के साथ ही महंगाई के खिलाफ कोविड नियम के तहत धरना प्रदर्शन किया। उन्होने इस महंगाई के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी और उसका परिवार तो सिर्फ यही चाहता है कि महंगाई पर रोक लगे। उन्हे मोदी या बघेल से वास्ता नहीं उन्हे तो अपनी जेब की चिंता है जो इस महंगाई में जार-जार हो रही है। कोरोनाकाल के चलते वैसे ही आम लोगों का आर्थिक बजट डगमगा गया है यदि कोई भी चीज खरीदने जा रहे हैं तो वह 50 की जगह 60 पर ही मिल रहा है,यदि पूछे तो कह दिया जाता है कोरोना का असर है। अब इस असर को कौन नियंत्रित करेगा। महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *