हैशटैग के जरिए बूढ़ी महिला तक पहुंचाई थी मदद, अब 8 जून को न्यूजीलैंड की पीएम से बात करेंगे मधुबनी के यश झा

 मधुबनी 
मधुबनी के रहने वाले छात्र यश झा को न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न से बातचीत का मौका मिला है। यश को न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम ‘पॉजिटिव मीडिया’ में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम जूम एप के माध्यम से होगा। इसमें मधुबनी के 10वीं के छात्र यश को भारत से शामिल किया गया है। कार्यक्रम आठ जून को होगा।

इससे पहले न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पिने ने यश झा के साथ जूम एप के माध्यम से बातचीत की थी। कार्यक्रम में यश को चुने जाने के बाद ‘पीएमओ न्यूजीलैंड’ ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर वहां की मीडिया को यश के बारे जानकारी दी। यश झा ने बताया कि उन्हें इमेल से न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया गया है। जो कोविड संक्रमण समाप्त होने के बाद ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *