प्रदेश के 10 संभागों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भोपाल
 भारत में इस साल मानसून ने समय पर दस्तक दी है। केरल (keral) के दक्षिण-पश्चिम तट पर मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश (rain) और बौछारों का दौर शुरू हो गया है। मानसून के दस्तक के पहले से ही मध्यप्रदेश मौसम (MP Weather) में प्री मानसून (pre-monsoon) बारिश देखी जा रही है। प्रदेश के कई संभागों में प्रतिदिन गरज चमक के साथ बारिश हल्की बौछारें मौसम (MP Weather) में नमी घोले हुए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में हल्की धूप सहित तेज आंधी-तूफान और कई संभागों में जमकर बारिश हो रही है। वही आज शनिवार को भी मौसम विभाग (weather department) ने कई संभाग और जिले में बारिश की संभावना जताई है।

इन संभागों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की माने अगले 24 घंटे में सागर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन सहित रीवा में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके साथ ही साथ के संभागों में बारिश गिर सकती हैं। हवा की रफ्तार की अगर बात की जाए तो 30 40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।

मौसम में परिवर्तन की वजह

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव (sytem active) होने की वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ में एक हवा का चक्रवात निर्मित कर रही है। इसके साथ ही केरल से हवा का एक ट्रफ भी बना हुआ है जबकि दूसरी तरफ अरब सागर के ऊपर एक ट्रफ लाइन का निर्माण हुआ है।

20 से 25 जून के बीच मानसून की एंट्री

वही मौसम वैज्ञानिकों ने मध्यप्रदेश में जून के तीसरे सप्ताह में मानसून की दस्तक की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर-चंबल सहित कई संभागों में 20 से 25 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। हालांकि इससे पहले मध्य प्रदेश में मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *