मैकेनिकल इंजीनियर ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर की खुदकुशी

रायपुर
तेलीबांधा तालाब में कूद कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मॉर्निंग वॉक पर आए कुछ लोगों का ध्यान पानी पर उफनती लाश पर गया और फौरन इसकी सूचना तेलीबांधा थाने को दी गई। घटना की खबर लगते ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों को हटाते हुए पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और फिलहाल इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ठीक 5 दिन पहले 31 मई को भी इसी तरह एक युवक ने तालाब में कूदकर जान दे दी थी।

शनिवार की सुबह हुई इस घटना में पुलिस की शुरूआती जांच में युवक की पहचान हुई है। युवक का नाम आशीष नागरिया बताया जा रहा है। 28 साल का आशीष रायपुर के गीतांजलि नगर का रहने वाला था।  कल शाम 4 बजे से वह घर से लापता था। घर वालों को भी आशीष की कोई खबर नहीं मिल रही थी। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि देर रात या फिर सुबह वॉक के दौरान युवक ने खुदकुशी की होगी। युवक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर इस मौत की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *