BJP के विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन

हिमाचल
 प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरेंद्र बरागटा  का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार बताए जा रहे थे। इसके बाद इलाज  के लिए उन्हें पीजीआई (PGI) में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वही विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

दरअसल हिमाचल प्रदेश के भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरेंद्र लाल बरागटा का रविवार को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। वहीँ कल रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र चेतन बरागटा ने ट्वीट कर दी है।

बता दे कि नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री  का भी दर्जा प्राप्त था। वह 1998 में पहली बार विधायक बने थे। इसके साथ ही वह बागवानी मंत्री भी रहे थे। वहीं बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने उनसे मुलाकात की थी।

इधर BJP विधायक के निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ विधायकों और नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *