यूपी बाइक बोट घोटाला : लखनऊ में 152 गाड़ियां बरामद, दो हिरासत में

 लखनऊ 
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने करोड़ों रुपये के बाइक बोट घोटाले से जुड़ी 152 बाइक निगोहां, मोहनलालगंज और कैंट इलाके से बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें मोहनलालगंज के भावाखेड़ा गांव में हाइवे किनारे स्थित कुलदीप शुक्ला की बिल्डिंग में बने बेसमेंट से117, निगोहां के ब्रहमदासपुर स्थित घर से 22 और कैंट से 13 बाइक मिली है। कार्रवाई के दौरान लखनऊ के लिये बाइक बोट कम्पनी की फ्रेंचाइजी लेने वाले अमित अग्रवाल और उनके पार्टनर कुलदीप शुक्ला से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। पीजीआई पुलिस की इस पूरी कार्रवाई की सूचना अब तक इस घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू को दे दी गई है। 

ईओडब्ल्यू की मेरठ इकाई लम्बे समय से चार हजार करोड़ रुपये के इस बाइक घोटाले की जांच कर रही थी। इसमें कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच के दौरान लखनऊ में कई बार छापेमारी की गई। इसी साल 12 मार्च को इस मामले में फरार चल रहे एक न्यूज चैनल के मालिक बीएन तिवारी के घर से जगुआर और फॉच्र्यूनर गाड़ी बरामद हुई थी। इसके बाद लखनऊ में ही गाड़ियां छिपा कर रखने की बात सामने आई थी। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन को इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ही तीन थानों की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *