शिक्षा मंत्री बोले- सवा लाख शिक्षकों को इस तारीख तक मिल सकता है अपॉइंटमेंट लेटर

 पटना 
बिहार में सवा लाख टीचरों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कुछ शर्तों के साथ बहाली प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी। न्यायालय के गुरुवार को राज्य के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के विद्यालयों में छठे चरण के नियोजन में आवेदन नहीं करने वाले दिव्यांगों को मौका देने के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तत्काल आगे की तैयारी शुरू कर दी है। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन महीने लगेंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तीन दिनों के भीतर आवेदन के लिए विज्ञापन जारी करने के संकेत दिये।

आवेदन जमा करने के लिए दिव्यांगों को 15 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदन से लेकर नियुक्ति पत्र बांटे जाने तक में कुल 60 से 70 दिन लगेंगे। नये आवेदनों के शामिल होने से मेधा सूची भी नए सिरे से बनेगी। फिर उसपर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम मेधा सूची बनेगी। उसके बाद काउंसिलिंग, फिर नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) बंटेगा। उम्मीद है, 15 अगस्त से पहले सवा लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बंट जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *