अब पावर कट से लोग नहीं होंगे परेशान, कंपनी ने बनाया प्लान 

 पटना 
बिहार में सड़कों को रिंग रोड बनाने वाली सरकार अब बिजली का रिंग यूनिट बनाएगी। हर सब स्टेशन में ऐसी व्यवस्था होगी कि अगर एक ब्रेकडाउन कर जाए तो दूसरे से बिजली मिलने लगेगी। पटना सहित पूरे राज्य में ऐसी व्यवस्था करने का खाका तैयार कर लिया गया है। सरकार की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। राशि मंजूर होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

रिंग मेन यूनिट 30 केवी के स्तर पर होगा। दरअसल ट्रांसमिशन लाइन में ब्रेक डाउन होने पर फिर ग्रिड बंद करने की नौबत आ जाती है और न चाहते हुए भी कम बिजली लेने की बाध्यता हो जाती है। इसलिए बिजली कंपनी ने ट्रांसमिशन लाइन का विकल्प बनाने का निर्णय लिया है। इस विकल्प में यह होगा कि अगर किसी सब स्टेशन में  30 केवी के तार में गड़बड़ी आ गयी तो दूसरे स्रोत से कुछ ही मिनटों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस तरह पूरे राज्य में एक सब स्टेशन दूसरे से जुड़ा होगा। जुड़े होने का लाभ होगा कि ब्रेकडाउन होने पर किसी भी मोहल्ले को आसानी से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *