यामी गौतम निर्देशक आदित्य धर संग बंधी विवाह बंधन में

मुंबई
मनोरंजन जगत से एक बेहद ही प्यारी खबर सामने आई है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ सात फेरे ले लिए। आदित्य धर फिल्म 'उरी' के निर्देशक हैं और यामी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। अब यामी और आदित्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं उन्होंने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस शादी की खबर सुनकर फैंस ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं।

शादी की पहली तस्वीर आई सामने

बता दें कि यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी की एक बेहद ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यामी और आदित्य एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। यामी लाल जोड़े में किसी परी जैसी लग रहीं है। साथ ही उन्होंने सोने की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने सोने के बड़े-बड़े कलीरे हाथों में पहने हैं जो उन पर खूब जंच रहे हैं। दूसरी तरफ क्रीम और लाल बॉर्डर वाली शेरवानी में आदित्य भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं ।बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाृई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *