भालू के हमले से किसान घायल

कोरबा
खेत का जायजा लेने गुरूवार की शाम को गये किसान पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया।

करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केराकछार में गुरुवार की शाम को 5 बजे के करीब स्थानीय निवासी किसान 35 वर्षीय  सुख सिंह पिता इतवार सिंह अपने खेत को देखने गया था। जब वह खेत पर पहुचा तो वहा पर पहले से पेड के पीछे छुपे हुए भालू ने उस पर हमला कर दिया। एकाएक हुए इस हमले से सुख सिह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।सुखसिंह की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले तथा उसके परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही 112 वाहन को बुलाया और उपचार के लिए घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला भर्ती किया जहा उसकी हालत मे सुधार है। भालू के इस हमले मे सुख सिह के जबडे और हाथ मे चोट आई है। वन विभाग की टीम ने घायल सुखसिंह के इलाज का पुरा खर्च वहन करने मुआवजा राशि देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *